नोएडा, दिसम्बर 31 -- - यमुना प्राधिकरण ने चार श्रेणी में मामले निपटाने की योजना तैयार की ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। किसानों की आबादी की जमीन लौटाने (लीजबैक) व शिफ्टिंग के मामलों का निपटारा होगा। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने चार श्रेणियों में किसानों को राहत देने की योजना बनाई है। इसके लिए एसीईओ को पूरा रिकॉर्ड तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में किसानों के कुल 367 से अधिक लीजबैक और शिफ्टिंग के मामले लंबित हैं। इनमें 88 लीजबैक जबकि 279 शिफ्टिंग के प्रकरण लंबित पड़े हैं। यह भूमि वर्ष 2009-10 में प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल कर ली गई थीं। इसे लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्राधिकरण ने किसानों की आबादी भूमि लौटाने के लिए सर्वे भी कराया था। प्राधिकरण के अनुसार वर्ष 2012 में कराई गई स...