गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बजट में घोषणा की कि किसानों को राहत देने के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाया जाएगा। अभी हरियाणा में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम है। नया डिस्कॉम बनने से किसानों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। नए ट्यूबवैल पर बिजली कनेक्शन और खराब ट्रांसफार्मर बदलने में तेजी आएगी। सैनी ने कहा कि अभी हरियाणा में 14391 फीडर से बिजली सप्लाई होती है। यह फीडर घरेलू, व्यावसायिक, कृषि और उद्योगों के लिए हैं। किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाया जाएगा। इससे हरियाणा के 5084 कृषि फीडरों और 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को सहुलियत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.