संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। कम पानी में फसलें किसानों को बेहतर उपज देंगी। इससे किसानों का उत्पादन लागत घट जाएगा और उपज अधिक होने से किसानों को मुनाफा भी अधिक होगा। शासन से जिले के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। किसानों के लिए 80 से लेकर 90 प्रतिशत तक का अनुदान नियत है। अनुदानित सुविधाओं का लाभ उठा कर किसान अपने निकटवर्ती अन्य किसानों के लिए आईकान बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौतियों में एक, कृषि उत्पादन पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभावकृषि सिंचाई योजना का लक्ष्य जिले में कृषि सिंचाई योजना के तहत 1500 हेक्टेयर का टार्गेट निर्धारित किया गया है। शासन से जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसमें 92 हे...