सिमडेगा, मार्च 14 -- जलडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम किसान उत्कर्ष दिवस के अवसर पर प्रज्ञा केंद्र में किसानों के लिए लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में सीआई उमेश ठाकुर, एटीएम नितेश पॉल एक्का किसान मित्र नरेंद्र बड़ाईक सहित कई किसान उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने लाइव कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों को संबोधित किया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 22वीं किस्त के रूप में 2000 की राशि ट्रांसफर की गई। किसानों ने इस पहल के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.