सीतापुर, अप्रैल 20 -- केसरीगंज। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने एवं गेहूं बिक्री में किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को लहरपुर नवीन गल्ला मंडी में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया। किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक आशीष मिश्रा ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकार के द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस मौके पर मंडी सचिव व किसान उपस्थित थे । यह भी पढ़ें- कृषक संगठनों को फार्म रजिस्ट्री के बताए महत्व
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.