किसानों के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- ढखेरवा, संवाददाता। जुआरी फार्महब की ओर से खरवहिया गांव में किसानों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों व किसानों के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई साथ ही दवाएं दी गईं। शिविर में करीब 230 किसानों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। पीलीभीत से आए जनरल फिजिशियन डा. अनुज वर्मा और डा. कमल यादव ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर एवं बीपी जांच के साथ-साथ नेत्र परीक्षण भी किया। शिविर में खरवहिया, रौलीपुरवा, सिसैया, टापरपुरवा, गंगादिनपुरवा, परमोधापुर आदि गांवों के किसानों ने पहुंचकर जांच करवाकर दवाइयां लीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.