इटावा औरैया, मार्च 12 -- जनता कॉलेज में कृषकों का कौशल विकास और सशक्तिकरण विषयों पर आधारित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कृषि उपनिदेशक डॉ. आर एन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए मशरूम की खेती की उपयोगिता और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मशरूम उत्पादन किसानों के लिए एक लाभकारी एवं उभरता हुआ व्यवसाय है, जिसे कम लागत और कम स्थान में भी आसानी से किया जा सकता है। जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है। कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि महाविद्यालय सदैव समाज और किसानों के हित में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक डॉ. ए.के. पांडेय ने फल एवं सब्जी मूल संवर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.