भभुआ, जून 9 -- कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह यह मौसम खतरनाक स्थिति में रह रहा है। अत्यधिक ठंड-गर्मी, बेमौसम बारिश, सूखा और बाढ़ का एक ही चक्र में आना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में मौसम के अनुकूल खेती करना लाभदायक होगा। वनों की कटाई, कंक्रीट, एसी, वाहन के ज्यादा उपयोग से भी मौसम बदलते रहता है।

गर्मी से परेशानी इधर बीच-बीच में बारिश हो रही है। खुली जगह काम करनेवाले ज्यादा परेशान तेज धूप और लू के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, ऑटो व ई रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, स्ट्रीट वेंडर, चप्पल-जूता सिलाई या अन्य कारोबार करनेवालों को हो रही है। जूता में पॉलिश लगा रहे रामसूरत राम ने बताया कि अब गर्मी सहन नहीं हो रही है, पर पेट के लिए काम करना पड़ रहा है। पोलदार अजय गोंड ने बताया कि काम की तलाश में दोपहर बीत जा रही ह...