सोनभद्र, मार्च 22 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोठा टोला में रविवार को लघु एवं सीमांत किसानों के लिए वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना की गई। इससे प्राकृतिक एवं जैविक खेती को जहां बढ़ावा मिलेगा वहीं उनकी आय में वृद्धि होगी। ब्रम्ह कुमार गोंड़ के सहयोग से विंध्यवासिनी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की तरफ से यूनिट की स्थापना की गई।कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि कृषि विभाग विशेषज्ञ व चोपन ब्लाक के कृषि सहायक विकास अधिकारी डा. राम कैलाश सिंह ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कृषि विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जैविक खेती के महत्व, उसकी तकनीकी बारीकियों एवं दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.