शामली, अगस्त 12 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026-27 में धान की फसल को अधिसूचित किया गया है। उप कृषि निदेशक शामली प्रमोद कुमार ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी धान की फसल का बीमा अवश्य करा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके। उप कृषि निदेशक ने बताया कि धान की फसल के लिए प्रीमियम धनराशि 1864 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है, जबकि बीमित राशि 93,200 रुपये प्रति हेक्टेयर है। ऋणी किसान अपना फसल बीमा कराने के लिए 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- फसल बीमा के लिए पोर्टल सक्रिय, किसान समय से कराएं फसलों का बीमा वहीं ऋणी किसानों को अपने केसीसी खाते में फसल दर्ज कराने के लिए 24 अगस्त तक बैंक शाखा में संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि गैर ऋणी किसा...