नई दिल्ली, मार्च 23 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद को बताया कि किसानों के लिए पूर्ण ऋण माफी का कोई प्रस्ताव केंद्र के पास विचाराधीन नहीं है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में ये सोमवार को उन्होंने ये जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से समय पर और पर्याप्त ऋण उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा, इसके जरिए संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना (एमआईएसएस) के तहत रियायती ब्याज दरों पर तीन लाख रुपये तक का फसल ऋण प्रदान किया जाता है, साथ ही समय पर पुनर्भुगतान के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिए जाते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा सशस्त्र बलों के उन सदस्यों द्वारा प्राप्त विकलांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.