शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- शाहजहांपुर। किसानों के लिए 8482 मीट्रिक टन डीएपी, 25699 मीट्रिक टन यूरिया तथा 7894 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर प्रति हेक्टेयर 7 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी की सिफारिश की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि खतौनी दिखाकर ही निर्धारित मात्रा में उर्वरक प्राप्त करें। यदि कोई निर्धारित मात्रा से अधिक उर्वरक खरीदता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपद में किसानों को प्रतिदिन करीब 36 डीलरों के माध्यम से यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान किसी भी अधिकृत केंद्र से यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- किसानों को प्रति हेक्टेयर सात बैग यूरिया व पांच बैग डीएपी दी जाए यह भी पढ़ें- नौ उर्वरक विक्रेताओं पर खाद बिक्री पर लगा प्रतिबंध, कारण बताओ नोटिस जारी

हिंदी हिन...