अररिया, मार्च 21 -- अररिया, निज संवाददाता जिला कृषि कार्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को जिला किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई।जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किसानों की समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा की गयी।बैठक में मुख्य रूप से अररिया जिले के सभी किसान सलाहकार समिति अध्यक्षों ने भाग लिया।बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि हर महीना में किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को हर हाल में किसानों तक पहुंचाया जाय।बैठक में अररिया सदर प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष शफाउर रहमान लड्डू ने किसानों को दी जाने वाली खाद बीज व अन्य कृषि यंत्रों पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी से अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.