किसानों के लिए आधुनिक तकनीक व बेहतर विपणन व्यवस्था जरूरी : डीसी
चाईबासा, मई 19 -- चाईबासा, संवाददाता। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत सोमवार को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा किसानों को सीधे खरीदारों से जोड़ना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है । यह भी पढ़ें- वार्षिक एक्शन प्लान तैयार कर अविलंब जिले को करें समर्पित : उपायुक्त इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.