किसानों के लिए अलर्ट जारी, उत्तर बिहार में तीन दिन होगी झमाझम बारिश
हाजीपुर, अगस्त 21 -- उत्तर बिहार में पिछले तीन दिनों से शुष्क मौसम के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा जारी मौसम अलर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों (22 से 26 अगस्त) में कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पिछले तीन दिनों में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी 93 प्रतिशत तक रही।
मौसम में बदलाव मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 अगस्त के आसपास हाजीपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुल 45 से 65 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। हवा की गति 5 से 15 किमी प्रति घंटा और मुख्य रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.