उरई, जुलाई 20 -- उरई, संवाददाता। उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषकों के लिए खुशखबरी दी है। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग की प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 रात्रि 12 बजे तक चलेगी। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, रोटावेटर, स्ट्रारीपर, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम युक्त कंबाइन हार्वेस्टर जैसे यंत्र शामिल हैं। वहीं फसल अवशेष प्रबंधन योजना में सुपर सीडर,श्रब मास्टर, पैडी स्ट्रा चॉपर, रोटरी स्लेशर, बेलर, रीपर कम बाइंडर और अन्य यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान ,...