किसानों के मुद्दों पर गांव-गांव पंचायत करेगी भाकियू रोड
रुडकी, जून 3 -- भारतीय किसान यूनियन (रोड) ने किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव किसान पंचायत आयोजित करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत बुधवार को गुम्मावाला गांव से की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न गांवों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के आधार पर जल्द ही जिला स्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। वहीं किसानों की लंबित मांगों को लेकर राजधानी घेराव कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। गुम्मावाला स्थित मतलूब की चौपाल पर आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि कुछ संगठन किसानों को भ्रमित कर अपने स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनका संगठन केवल किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- भाकियू पंचायत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.