किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा का धरना
रांची, मई 18 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर भाजपा ओरमांझी मंडल ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल हुए। किसानों की समस्याओं को लेकर अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि किसानों के नुकसान का यथाशीघ्र मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मानकी राजेंद्र साही, अमरनाथ चौधरी, रणधीर कुमार चौधरी, राजधानी साहू, अलखनाथ महतो, मंडल अध्यक्ष शंकर महतो सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन यह भी पढ़ें- किसानों के मुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.