जहानाबाद, फरवरी 24 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय कृषि भवन के सभागार में भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन के बैनर तले किसानों की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष बीरबल शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नीलगायों द्वारा फसलों को बर्बाद करने का मुद्दा हावी रहा।नरमा गांव के किसान उदय शर्मा ने नीलगायों एवं बनसूअरो के आतंक का मुद्दा उठाया।वंही किसानों के धान औने पौने दाम पर बेचने की लाचारी पर भी विचार विमर्श किया गया।बतौर संयोजक जयंत कमांडो ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए संगठन को प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक गठित करने को अनिवार्य बताया। प्रखंड अध्यक्ष बीरबल शर्मा ने बताया कि हुलास गंज में प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें किसानों की समस्याये पटल पर आती है । समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.