देवघर, नवम्बर 21 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा पंचायत के सालमंद्रा गांव में गुरुवार को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेक कुमार भारती, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, पंसस निष्पत्ति मुर्मू, उद्यान मित्र दिलीप तिवारी, विधायक प्रतिनिधि जियाउल अंसारी के द्वारा किसानों के बीच सामूहिक रूप से सरसों बीज का वितरण किया गया। मौके पर बीटीएम ने कहा कि सरसों की खेती कर किसान सरसों की अच्छी पैदावार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इसी उद्देश्य से सरकार के द्वारा किसानों को निशुल्क बीच का वितरण किया जा रहा है। मौके पर दिवाकर हांसदा, दिलीप हांसदा, बुधन मुर्मू, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...