किसानों के बीच में नहीं पहुंचे बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, धरने में बदली भाकियू की पंचायत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरनगर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने भारत -अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में डीएम कार्यालय पर पंचायत की। पंचायत में बिजली, पानी, टूटी सड़क आदि मामलों को लेकर चर्चा की गई। डीएम कार्यालय पर चल रही किसानों की पंचायत में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर पहुंचे। किसानों ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता को बुलाने की मांग की, लेकिन किसानों के बीच में मुख्य अभियंता नहीं पहुंच पाए। गुस्साए किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन नहीं दिया। उन्होंने मौके पर डीएम, एसएसपी और मुख्य अभियंता को बुलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- महापंचायत में सरकार पर बरसे किसान वहीं किसानों की पंचायत धरने में तब्दील हो गई। किसान जिला पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.