बेगुसराय, जून 17 -- बीहट, निज संवाददाता। केशावे में 456 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बतौर बोनस तीस लाख रूपये वितरित किये गये। किसानों को बोनस राशि के साथ-साथ बाल्टी, दूध का केन भी दिये गये। केशावे दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के अध्यक्ष सह मुखिया गोपाल कुमार सिंह बोनस प्राप्ति के मामले में पहले स्थान पर रहे। उन्हें बोनस के रूप में 72498 रूपये दिये गये। उनके भाई संजीव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें बतौर बोनस 72247 रूपये मिले। बुधवार को बोनस वितरण सह किसान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक ने कहा कि आज पशुपालक किसानों की स्थिति काफी दयनीय है। सरकार को पशुपालकों की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, तभी श्वेत क्रांति (मिल्क क्रांति) का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। यह भी पढ़ें- किसानों के बीच बतौर बोनस 30 लाख रूपये ...