किसानों के बीच खरीफ फसल के बीज का किया गया वितरण
पलामू, जुलाई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कृषि विभाग की ओर से शनिवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित किसान सिंगल विंडो सेंटर में भदई (खरीफ) फसल के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी और पूर्वडीहा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ओरनार और पूर्वडीहा पंचायत के किसानों के बीच अरहर, उड़द, मड़ुआ और मूंगफली (बादाम) के उन्नत बीज वितरित किए गए। प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि प्रखंड की सभी पंचायतों में चयनित किसानों के बीच चरणबद्ध तरीके से बीज का वितरण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से समय पर बुआई शुरू करने और मौसम विभाग व सरकार की ओर से जारी कृषि संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.