किसानों के फसल नुकसान का आकलन कर सरकार को दे रिपोर्ट
अररिया, मार्च 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि बेमौसम तेज आंधी और बारिश के कारण सिकटी विधान सभा क्षेत्र में मक्का, गेहूं, मसुर आदि फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान के कारण किसान का कमर टूट गयी है। किसानों के हुए फसल नुकसान को देखते हुए डीएम से बात की है। डीएम से अनुरोध किया गया है कि आंधी और बारिश से किसानों के फसलों के हुए नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें, ताकि वे मुख्यमंत्री सहित कृषि मंत्री से बात कर प्रभावित किसान परिवारों को उचित मुआवजा मिल सके। विधायक ने किसानों को कठिन परिस्थति में संयम बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.