जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार राज्य किसान सभा प्रखंड इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसानों को अपेक्षा किया जा रहा है। धरना के बाद 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। मांगों में किसानों के फसलों का लाभकारी कीमत एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की मांग की गई। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए केस को वापस लेने, देश के सभी किसानों के कर्ज माफ करने, उर्वरक वितरण में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त करने, फसल बीमा लागू करने, स्मार्ट मीटर बंद, मनरेगा कानून को फिर से लागू करने आदि मांग शामिल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज कुमार ने की। इस अवसर पर जिला सचिव जगदीश प्रसाद, राम प्रसाद पासवान, प्रखंड सचिव गिरनी...