हाथरस, अप्रैल 15 -- हाथरस। मौसम की मार से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस द्वारा बुधवार को 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में धरना, विरोध-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज के कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अगुवाई में संपन्न होगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं खराब मौसम के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उनके साथ खड़ी है तथा सरकार से मांग करती है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने जनपद के समस्त किसानों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.