लखनऊ, अप्रैल 10 -- सरोजनीनगर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश राजेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वेक्षण कराकर किसानों को राहत दिये जाने की मांग की है। कहा कि किसानों को इस प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा है। खड़ी और खेतों में कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों की आजीविका पर संकट गहरा गया है। इसलिए किसानों को तुरंत राहत की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.