किसानों के नुकसान का मुआवजा देने की राजद ने की मांग
कटिहार, मार्च 25 -- मनसाही, एक संवाददाता। बीते दिनों आए आंधी और बारिश से मकई साग सब्जी के साथ-साथ केले की फसलों को भारी नुकसान पहुंची है। जिससे केला किसान काफी चिंतित है। इस संबंध में राजद नेता संतोष यादव ने मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों की स्थिति से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पीड़ित किसानों को आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है। राजद नेता संतोष यादव ने कहा कि अगर किसानों को क्षति के अनुसार मुआवजा नहीं मिला तो आने वाले समय में किसानों के हितों में आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों को क्षति का जमीनी स्तर पर जांच करते हुए किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.