किसानों के निजी नलकूपों में चोरी
बदायूं, मई 22 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते छह महीनों में चोर चार बार किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बना चुके हैं। चोर स्टार्टर, केबिल, हेल्पर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार रात चोरों ने गांव के पप्पू, सुभाष, ब्रजेश, नन्हें, धन्नू, बिहारी, रविंद्र और सुरेश समेत करीब 10 किसानों के निजी नलकूपों पर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किसानों का कहना है कि यह छह महीनों में चौथी घटना है। आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती। चोरी की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.