भदोही, अप्रैल 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बिना जरूरत किसानों के नाम पर यूरिया बिक्री करने पर कृषि विभाग ने बुधवार को एक बीज की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने चेताया कि फर्जी ढंग से बीज-खाद बिक्री का मामला संज्ञान में आया तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि आईएफएमएस पोर्टल से मामला संज्ञान में आया कि जंगीगंज स्थित एक उर्वरक विक्रेता द्वारा 25 बोरी यूरिया का विक्रय किसानों के नाम और आधार कार्ड के माध्यम से कर दिया गया है। इन दिनों गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई चल रहा है। ऐसे में किसानों को यूरिया खरीदने की जरूरत नहीं है। ऐसे में विक्रेता द्वारा फर्जी ढंग से 25 कुंतल किसानों का आधार कार्ड लगाकर बिक्री कर दी गई है। जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि विक्रेता द्वारा जानबूझकर किसानों के नाम यूरिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.