किसानों के नाम पर भाजपा का राजनीतिक ड्रामा शुरू : दुबे
रांची, मई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के किसानों के मुद्दे पर घोषित धरना कार्यक्रम और बयानबाजी पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली भाजपा पहले अपने वादों और कामों का हिसाब दे। भाजपा नेताओं की स्थिति हसुवा का विवाह और पहनी का लग्न जैसी हो गई है। जिन्होंने दस वर्षों तक किसानों की आय, खेती की लागत, एमएसपी और कृषि संकट पर सिर्फ राजनीति की, वहीं आज किसानों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। भाजपा पहले यह बताए कि प्रधानमंत्री द्वारा 2016 में किए गए उस वादे का क्या हुआ, जिसमें 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी? आज किसान की आय नहीं, बल्कि कर्ज, लागत और परेशानियां दोगुनी हो गई हैं। यह भी पढ़ें- जनता को अधिकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.