हापुड़, मई 21 -- गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर अध्यक्ष एकलव्य सहारा के आवास पर किसानों की एक महत्तपूर्ण पंचायत आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के प्रधानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा कमल सिंह ने की, जबकि संचालन संदीप चौधरी उर्फ जैके ने किया।इस दौरान एकलव्य सहारा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किए गए कथित घोटाले को लेकर जल्द ही एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी है ,कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव कर लंबा किसान आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का कहना था कि पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े विद्युत विभाग के मामलों में अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान नीरज अग्रवाल ने कहा कि यदि विद्युत विभाग द्वारा कोई घोट...