किसानों के खेत तक पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, धान रोपाई से पहले दिए सुझाव
पूर्णिया, जुलाई 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा किसानों को खेत स्तर पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने वैज्ञानिकों की दो टीमों का गठन किया है जो नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर किसानों को समसामयिक कृषि तकनीकों की जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि गठित दोनों दल सप्ताह में दो दिन किसानों के खेतों पर जाकर फसल से जुड़ी समस्याओं का आकलन करेंगे तथा मौके पर ही वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे। इसी क्रम में कृषि वैज्ञानिकों की एक टीम ने जलालगढ़ प्रखंड के डोकरेल एवं महियारपुर गांव का दौरा किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.