किसानों के खेतों से लिया जा रहा मिट्टी का नमूना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड से मिलेगी खेती की सही दिशा
पूर्णिया, जून 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड कृषि विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मिट्टी जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला कृषि विभाग के निर्देश पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कृषि समन्वयक एवं कृषि कर्मी किसानों के खेतों तक पहुंचकर मिट्टी के नमूने एकत्र कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित वैज्ञानिक मानकों के अनुसार खेत के विभिन्न हिस्सों से मिट्टी का नमूना लिया जा रहा है। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को उनकी भूमि में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.