बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता भाकियू जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि ग्राम मरौली में बालू खदान खंड-चार में ठेकेदार जबरन किसानों की भूमि से रास्ता बनाकर ट्रक निकला रहे हैं। मना करने पर धमकी देते हैं।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि मरौली में बालू खदान खंड-चार में अवैध खनन चल रहा है। किसान नत्थू , राममूर्ति ,बच्चा निवासी मरौली की भूमि से जबरन रास्ता बनाकर ट्रक निकाले जा रहे हैं। थाना व तहसील में कई बार प्रार्थनापत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। नदी में प्रतिबंधित मशीनों से बालू का अवैध खनन, ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कहा कि कार्यवाही न होने पर 16 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, आ...