किसानों के खेतों में हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल क्षेत्रफल का जुटाया डेटा
पूर्णिया, जून 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के डिमिया पंचायत अंतर्गत भरेली गांव में गरमा मौसम की फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने किसानों के खेतों में पहुंचकर जूट, मूंग, गरमा धान, मखाना समेत अन्य फसलों की जियो-टैग्ड तस्वीरें लेकर पोर्टल पर अपलोड की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होती है कि किस क्षेत्र में कौन-सी फसल कितने रकबे में लगाई गई है। इससे फसल उत्पादन, योजना निर्माण और कृषि संबंधी आंकड़ों को अद्यतन रखने में सहायता मिलती है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी जलालगढ़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया गया था। यह भी पढ़ें- किसानों के खेतों में हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल क्षेत्रफल का जुटाया डेटा गरमा फसलों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.