बस्ती, दिसम्बर 12 -- मुंडेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। देश एवं प्रदेश सरकार की सरकार किसान विरोधी है। उसकी नीतियों के कारण आम किसान त्रस्त है। देश के किसान की हालत खराब है। बीज विधेयक कानून लागू करके सरकार कंपनियों के माध्यम से किसानो की खेती पर बीज के माध्यम से शोषण करना चाहती है। इसके उलट नुकसान होने पर कोई भी जिम्मेदारी बीज कंपनी की नहीं होगी। बीज की गुणवत्ता अच्छी हो या खराब हो, इसकी मार किसान पर पड़ेगी और कंपनी प्रभावित नहीं होगी। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कही। वे मुण्डेरवा शहीद किसान स्थल पर आयोजित मेले को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाकियू नेताओं ने शहीद किसान स्थल पहुंच कर तीनों किसानों को श्रद्धांजलि दी। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार को घोषित करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.