आगरा, मई 2 -- अकोला में बिजली विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन के मामले में मुकदमा किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इसे लेकर किसान नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। किसान नेता श्याम सिंह व सोमवार सिंह का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने गरीब जनता और किसानों के साथ अन्याय किया है और सरासर झूठा मुकदमा थाना कागारौल में दर्ज कराया है। जो लोग मौके पर थे ही नहीं उनका नाम भी रिपोर्ट में दर्ज कर दिया है। मीटरों को फीडर पर लॉकर तोड़ दिए गए हैं गलत है। उन्होंने बताया है कि अगर 12 निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापिस नहीं हुए तो आक्रोशित ग्रामीणों के साथ दक्षिणांचल के एमडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोपित सहित छह आरोपित धराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...