रायपुर, मार्च 13 -- किसी के खाते में 3 रुपये, किसी के खाते में 8 तो किसी के हिस्से में आए 21 रुपये। ये रकम मुआवजा राशि के नाम पर किसानों के खाते में सरकार की तरफ से भेजी गई है। ये जानकारी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने सदन में रखी। कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मौजूद अनियमितताओं का जिक्र करते हुए सदन में सरकार को घेरते हुए योजना में मौजूद कमियों को गिनाया।किसानों के खातों में 3, 8 और 21 रुपये आए राजीव शुक्ला ने बताया- महाराष्ट्र में किसान की फसल खराब हुई। मुआवजा आया- किसी किसान के खाते में 21 रुपये आए, किसी के खाते में 8 रुपये आए, तो किसी के खाते में केवल 3 रुपये आए। अध्यक्ष महोदय किसान इस रुपये का क्या करेंगे? यह भी पढ़ें- मां सोती रही, नाबालिग बेटी से हवस मिटाता रहा हैवान बाप, औलाद का रेप करक...