रायबरेली, मार्च 13 -- रायबरेली। प्रधानमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बाईसवीं किस्त जारी कर दी गयी है। इसके तहत जिले के 392330 किसानों के खातों में 78.46 करोड़ रुपए भेजे गए। असम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जैसे ही क्लिक किया वैसे ही किसानों के खातों में पैसा पहुंच गया। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर में किसानों को दिखाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...