संतकबीरनगर, मार्च 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ज्योति विष्णु अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र, खानापारा, गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। जिसके अंतर्गत जनपद में कुल दो लााख 16 हजार 541 किसानों को 41 करोड़ 30 लाख आठ हजार की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित हुई। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डा. राकेश कुमार सिंह ने दी है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थित में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ किसानों ने देखा और सुना।कार्यक्रम में आयोजित समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले जिले के किसानों को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान सम्मान न...