चित्रकूट, जून 21 -- चित्रकूट। जिले के किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त पहुंच गई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डीपी पाल की अगुवाई में किया गया। इसमें प्रधानमंत्री की ओर से पश्चिम बंगाल से किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि किसान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएं। यह भी पढ़ें- किसानों को दिखाया गया लाइव प्रसारण कार्यक्रम, किसानों में खुशी इसके साथ ही रसायन...