औरैया, फरवरी 6 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में चल रही फार्मर रजिस्ट्री की जमीनी सच्चाई परखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी खुद गांवों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कई किसानों का पंजीकरण खतौनी और आधार में नाम न मिलने, रिकॉर्ड की त्रुटियों और सत्यापन में ढिलाई के कारण अटका हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित लेखपालों को मौके पर ही फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि त्रुटियों को छुपाने के बजाय सुधार कर पंजीकरण पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत छनहन, भिखरा, बसई, बदनपुर, बंथरा और उसरहा में चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की पड़ताल की। इस दौरान यह बात सामने आई कि कई किसानों के नाम खतौनी में अलग और आधार में अलग दर्ज हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.