मिर्जापुर, फरवरी 3 -- लालगंज। किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के लिए सोमवार को क्षेत्र के पतुलकी गांव में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने केसीसी का नवीनीकरण कराया। बैंक अधिकारियों ने किसानों को योजना से जुड़ी सुविधाओं और नवीनीकरण न कराने पर होने वाले नुकसान की जानकारी दी। प्रयागराज स्थित इंडियन बैंक के महाप्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केसीसी योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार है। समय से नवीनीकरण कराने पर कम ब्याज दर पर कृषि ऋण के साथ फसल बीमा और दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है। नवीनीकरण न होने की स्थिति में खाता एनपीए हो सकता है, जिससे आगे ऋण लेने में परेशानी होती है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि बैंक किसानों को सरल और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए लगातार गांव-गांव शिविर लगा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.