ललितपुर, मार्च 20 -- ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के बाद बर्बाद फसलों का मुआवजा और किसानों की कर्जमाफी की मांग उठाई जाने लगी है। करमरा गांव में रहने वाले एडवोकेट मुकेश ने कहा कि मौसम के इस बदलाव से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। सर्वे करवाकर उनकी क्षतिपूर्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि करमरा, कैथोरा, ठगारी, बरौदिया राइन, पटौआ, नीमखेरा-हरपुरा, खिरियापाली, बम्हौरी बिरधा, मगरपुर, निवौआ, रजौरा, भौंता, सिमरधा, मैनवार, रीछपुरा, अन्डेला, सतरवाश, विजयपुरा, पठारी, ऐरावनी, पिपारिया, उमारिया, सलैया, बगंरिया आदि गांवों में भारी वजन के ओले गिरने से फसलें बर्बाद हो गयीं हैं। गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गयी हैं। किसान पहले से ही क़र्ज़ तलें दबा हुआ है, आत्महत्या कर रहा है। वह कर्ज तथा साहूकारों के ब्याज से उभर नहीं पा रहा हैं। इस बर्ष अच्छी फसल की उम्मीद थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.