चंदौली, मई 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के खोवा मंडी में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके दिए गए योगदान को वक्ताओं ने चर्चा की। वहीं आयोजित बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। यह भी पढ़ें- सभा का आयोजन कर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री का योगदान राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों, गरीबों के मसीहा थे। भारत में कृषि उत्थान के लिए किसानहित में कई फैसले लेकर अमल भी किए। उनका कहना था कि देश का अन्नदाता जबतक खुशहाल नहीं होगा, देश कभी भी तरक्की नहीं करेगा। कहा पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर स्...