बांदा, जून 27 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले चकबंदी विभाग की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों का धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। संगठन का कहना है कि 16 जून से शुरू हुआ यह धरना किसानों की मांगें पूरी होने तक अनवरत जारी रहेगा। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग द्वारा बिना धरातल पर कार्य किए शासन को गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है। इससे लोहरा, अमलीकोर, सिल्हटा, बेंहगा, खटिहटा खुर्द और महबरा सहित कई गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने विभाग में लंबित विवादों का शीघ्र निस्तारण, विधि-विरुद्ध चक सीमांकन को निरस्त करने तथा कथित रूप से दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। धरना स्थल पर बसपा के कोषाध्यक्ष कमलाकांत त्रिवेदी ने पहुंचकर किसानों के आंदोलन को समर्थन द...