झांसी, मार्च 26 -- झांसी के टहरौली तहसील क्षेत्र के गांव बरमपुरा और जौरी में भीषण आग लग गई। जिसमें कई किसानों की 40 बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतों का मंजर देख किसान रो पड़े। वहीं पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। टहरौली तहसील के गुरसरांय थाना क्षेत्र के बरमपुरा और जौरी गांव में गुरुवार को अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। शुरुआत में आग सामान्य लगी, लेकिन तेज हवा के चलते कुछ ही मिनटों में इसने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते करीब 40 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी खड़ी फसल होने के कारण आग तेजी से फैलती गई और एक के बाद एक खेत जलते चले गए। आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना संसाधनों के ही आग बुझाने में जुट गए। बाल्टियों, ट्यूबवेल, ट्रैक्टर टैंकर और पेड़ों की डालियों की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.