चंदौली, अप्रैल 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद तहसील क्षेत्र में एक लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्टरी होनी है। जिसमें 82 हजार किसानों की फार्मर रजिस्टरी हो गयी है। गांवों में चौपाल लगाकर फार्मर रजिस्टरी राजस्व अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार और उपजिलधिकारी कुंदन राज कपूर बरठी पंचायत भवन पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण के दौरान फार्मर रजिस्टरी की जांच किया। एक सप्ताह के अंदर छूटे लोगों का कराये जाने का निर्देश दिया। इसके लिये बीते कई माह से जिला प्रशासन की निर्देश पर कृषि विभाग,पंचायत विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किसानों का फार्मर रजिस्टरी किया जा रहा है। इसके बाद नादी निधौरा, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,एसडी...