काशीपुर, अप्रैल 18 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं के खेत में आग गई। जिससे पांच किसान परिवारों की 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने पर पीड़ित किसानों का परिवार मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसानों के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम ग्राम हरियावाला में खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों से गेहूं खेत में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर किसानों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद किसानों और उनके परिवारों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस दौरान किसी ने काशीपुर अग्निशमन विभाग के आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग के दो वाहन घटनास्थ...